टीवी न्यूज़ चैनल आज तक के द्वारा पत्रकारिता का नया रूप ( मूत्रकाल पत्रकारिता ), TRP के लिए कितने गिरेंगे ये न्यूज़ चैनल

 टीवी न्यूज़ चैनल आज तक द्वारा मूत्र विसर्जन करते हुए अतीक अहमद की कवरेज देखिये आज के निम्नस्तर की पत्रकारिता का एक रूप 

ब्रेकिंग :- उत्तर प्रदेश के खूंखार डॉन अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज ला रही उत्तर प्रदेश  पुलिस की गाड़ी को कवर करने के लिए कुछ मीडिया वाले लगातार साथ में बने है इसी बीच अतीक अहमद लघुशंका करने के लिए पुलिस वैन को रुकवाता है , आप को बता दें की जब अतीक अहमद लघुशंका से निपट रहा होता है टीवी न्यूज़ चैनल आज तक ने अपनी गिरी हुई पत्रकारिता का परिचय देते हुए उस क्षण को टीवी पर दिखाते है 


आपको बता दें बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल के अपहरण केस में आरोपी अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में सजा सुनाई जानी है जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज ला रही है |  

आप समझ सकते है की जिस तरीके से टीवी न्यूज़ चैनल वाले अपनी टी आर पी  को बढ़ाने के लिए इस हद तक अपनी पत्रकारिता का परिचय दे रहे है उससे साफ़ समझ में आता है की  भारत की पत्रकारिता कहाँ पहुच चुकी है , क्या इन  न्यूज़ चैनल वालो को नागरिको के मुद्दे अब दिखाई नहीं देते है जो इस तरीके से पत्रकारिता करना पड़  रहा है 

दोस्तों इस पूरे मामले पर आप क्या सोचते है कमेंट बॉक्स में जरुर बताये 

Comments