ब्रेकिंग कोहंडौर : प्रतापगढ़ के कोहंडौर में बाइक सवार दो सगे भाइयो को ट्रक ने मारी टक्कर , मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोहंडौर : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ | जिसमे दो सगे भाइयो की दर्दनाक मौत हो गयी | अपने छोटे भाई को एग्जाम के लिए कोहंडौ ररेलवे स्टेशन पर छोड़ने जाते समय स्टेशन मोड़ के पास पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी | बाइक सवार दोनों भाइयो की मौके पर ही मौत हो गई | मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया | घटना की जानकारी मिलते ही सम्बंधित थाने की पुलिसे मौके पर पहुची |
कोहंडौर थाना क्षेत्र के कारिस्ता कस्बे के निवासी रिंकू सोनी व राजेश सोनी पुत्र हजारी लाल सोनी अपने छोटे भाई राजेश सोनी को पेपर देने भेजने के लिए कोहंडौर स्टेशन पर छोड़ने जा रहे थे , जैसे ही कोहंडौर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास पहुचने वाले थे तभी प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर की तरफ जा रही तेज रप्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे की दोनों भाइयो रिंकू सोनी और राजेश सोनी की मौके पर ही मौत हो गयी | एक्सीडेंट के बाद ट्रक को लेकर ड्राईवर भाग गया | घटना स्थल पर भारी पुलिसे बल मौजूद है , लोगो में भरी आक्रोश है , ट्रक पूर्व विधायक हरी प्रताप सिंह के जगदीश ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है
Comments
Post a Comment