आजमगढ़ में दिल्ली जैसी हैवानियत, सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को पांच टुकड़ो में काट डाला

 सनकी प्रेमी ने की अपनी प्रेमिका की हत्या , शव के किये पांच टुकड़े 

आज़मगढ़ : एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का क़त्ल  करके उसके शव  को पांच टुकड़ो में काट डाला  , पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया तब राज खुला | लड़की का सिर काट कर अलग जगह फेंक दिया गया था 

दिल्ली में श्रद्धा वार्कर मर्डर केस की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जो की आज़मगढ़ से है 

सूत्रों के मुताबिक प्रिंस यादव और आराधना के बीच दो साल से अफेयर था , प्रिंस नौकरी छोड़कर शादी करने के लिए आराधना पर दबाव बना रहा था , मना करने पर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पांच टुकड़ो में काट दिया , और लड़की के सिर को घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर एक तालाब में फेक दिया 

पुलिस इस केस से जुड़े अन्य लोगो की तलाश कर रही है जो प्रिंस के मददगार थे 

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी में पुलिस का कहना है की मृतका आराधना का आरोपी प्रिंस यादव के साथ 2 साल से सम्बन्ध  था , मृतका की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी तब आरोपी परदेश में था जब आरोपी को उसकी शादी की बात पता चलती है तो वो बहुत नाराज था वो वापस आया और डरा धमका कर प्रलोभन देकर पहली वाली शादी को तोड़ कर अपने साथ रखने की कोशिश की ,  आरोपी के इस कार्य में उसके परिजनों ने भी साथ दिया 

सूत्रों के अनुसार 10 नवम्बर को उसने अपनी प्रेमिका को मंदिर दर्शन करने और घुमाने के बहाने बुलाया और अपने मामा के घर के पास एक गन्ने के खेत में ले जाकर पहले गला दबा कर हत्या करता है उसके बाद शव को अपने दोस्त सर्वेश के साथ बांके से एक लकड़ी के गुटके पर रख कर पांच टुकड़ो में काट डालता है , शव के टुकड़ो को पास के ही एक कुएं में फेक देता है तथा लड़की के सिर को उसके कपड़ो के साथ 6 किलोमीटर दूर एक तालाब में फेक देता है 

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ एविडेंस जुटाए है इस पूरे मामले में 9 अभियुक्त का नाम दर्ज है जिसमे से मुख्य आरोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है 

Comments