कोहंडौर || नगर पंचायत कोहंडौर के आगामी निकाय चुनाव में जनता को अँधेरे में रखकर कराया जा रहा चुनाव ..... सूत्र
निकाय चुनाव 2022 में नव सृजित नगर पंचायत कोहंडौर में बहुत उलट फेर किया गया है , लोगो को नगर पंचायत कोहंडौर के अधिकारी सही जानकारी न दिए जिससे की लोगो में असमंजस की स्थिति बनी हुई है
निर्वाचक नामावली में दावे और आपत्तियों को दर्ज करने की तारिख बीत चुकी है परन्तु बहुत लोगो को अभी तक ये नहीं पता की उनका नाम और उनका घर किस वार्ड नंबर और नाम में आता है
उपरोक्त चित्र नगर पंचायत कोहंडौर का मानचित्र है जिसे तत्कालीन नगर पंचायत कोहंडौर की ईओ प्रियंका तिवारी ने अधिकारिक तौर पर चुनाव आयोग को भेजा था | इसी मानचित्र के आधार पर चुनाव होना है |
हमारी टीम ने ग्राउंड पर जाकर बात चीत की तो पता चला की मानचित्र के अनुसार जिसका घर किसी अन्य वार्ड में आ रहा है उसका नाम अन्य दुसरे निर्वाचक नामावली सूची में है , इससे साफ़ जाहिर है निर्वाचक अन्य वार्ड में खड़े प्रत्याशी को वोट देंगे जबकि मानचित्र के अनुसार उनके वार्ड में कोई अन्य प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करके कार्य करवाएगा ,
लोगो को सही जानकारी न मिल पाने की वजह से लोग खुद अपना नाम किसी अन्य वार्ड के निर्वाचक नामावली में डलवा लिए है , लोगो को सही जानकारी देने का जिम्मा नगर पंचायत कोहंडौर के अधिकारियो कर्मचारियो की थी परन्तु सभी ने अपनी जिम्मेदारी से मुह मोड़ा जिसका खामियाजा नगर पंचायत की जनता को भुगतना पड़ रहा है
हमारी टीम जब लोगो से बात की तब उनको ये नहीं पता था की उनका वार्ड नंबर और नाम क्या है |
सवाल जनता का यह है कि इस तरह के उलट फेर का शिकार हुई नगर पंचायत कोहंडौर की जनता का दोषी कौन और चुनाव आयोग इस पर क्या कार्यवाई करेंगी
फोर्थ अंपायर न्यूज़ रिपोर्ट्स
Comments
Post a Comment